इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा नर्सरी से आठवीं के बच्चों को वर्षभर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने और स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किये गये।
संयोजक मनीषा गिरोटिया ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह का उद्देश्य बच्चों को स्कूल गतिविधियों में भाग दिलाने प्रोत्साहित करना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। वर्षभर आयोजित प्रतियोगिताओं में कक्षा नर्सरी से आठवीं के बच्चे भाग लेते हैं और जो बच्चे इन प्रतिस्पर्धाओं में अव्वल आते हैं उन्हें बेसब्री से इस समारोह का इंतज़ार रहता है।
यही नहीं स्कूल की वर्ष 2022-23 की आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में जो स्थान प्राप्त नहीं कर पाये उन बच्चों को भी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाता है। संचालन कक्षा 8 के विद्यार्थियों रोली वर्मा व असीम चौरसिया ने किया।








