---Advertisement---

शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों का हमला, आठ घायल

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– घायलों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ स्वयंसेवक भी, दो हमलावर हिरासत में

जयपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ स्वयंसेवक भी हैं। घायलों को उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में स्थित निम्बार्क नगर के शिव मंदिर में गुरुवार रात शरद पूर्णिमा उत्सव चल रहा था। कार्यक्रम के बाद प्रसाद में खीर बांटने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले नसीब सिंह चौधरी और बेटे भीष्म चौधरी ने आपत्ति जताई। इस पर कहासुनी हो गई, जब लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो नसीब चौधरी और भीष्म ने फोन कर अपने परिवार और अन्य लोगों को बुला लिया। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में लोग धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे और निहत्थे लोगों पर हमला कर दिया।

इस हमले में आठ लोग घायल हाे गए। शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा सहित सभी घायलों का सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में उपचार चल रहा है। हमलावरों ने खीर की बड़ी डेगची को लात मारकर फैला दिया और गाली-गलौज भी की। हमले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-अजमेर हाइवे पर जाम लगा दिया। करणी विहार थाने के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि समझाने के बाद रात करीब डेढ़ बजे यातायात बहाल कर दिया गया।

घायल दिनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण चल रहा था। इसी दौरान मंदिर के पड़ोस में रहने वाले नसीब चौधरी और उसके साथियों ने अचानक हमला कर दिया। मेरे हाथ के पास सीने में चाकू हैं, जिन पर टांके लगे हैं। एक अन्य घायल शंकर लाल ने बताया कि हमलावरों ने मेरे सीने में चाकू मारा है। मुझे आठ टांके आए हैं। चाकू दिल पर लगने से बच गया अन्यथा मेरी जान भी जा सकती थी।

एडिशनल कमिश्नर (फर्स्ट) कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार मंदिर के पास वाले मकान में नसीब चौधरी अपने परिवार के साथ रहता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंदिर में जागरण के दौरान बहुत तेज आवाज आ रही थी। आवाज कम करने को लेकर पिता-पुत्र समझाने गए तो विवाद हो गया। पुलिस ने हमला करने वाले नसीब सिंह चौधरी और उसके बेटे भीष्म को हिरासत में लिया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। प्रॉपर्टी का काम करने वाला नसीब पहले जेल भी जा चुका है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है। मामले की जांच की जा रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.