---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

सेंट्रल स्कूल सीपीई के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। 54 वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में इटारसी के युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। 23 अगस्त, 2025 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद संभाग में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के केंद्रीय विद्यालयों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।

सीपीई केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 के दो युवा तीरंदाजों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पदक हासिल किए। निगम सल्लाम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि युवान पवार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ी कोच प्रीतम सल्लाम से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

कोच ने की खिलाडिय़ों की सराहना

कोच प्रीतम सल्लाम ने अपने छात्रों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा, यह निगम और युवान की अथक मेहनत और अभ्यास का परिणाम है। जब भी मैंने इन्हें ग्राउंड पर बुलाया, ये समय से पहले ही आ जाते थे और अभ्यास के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

निगम सल्लाम की इस बड़ी उपलब्धि के बाद, उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (स्त्रस्नढ्ढ) में भी अपनी जगह बना ली है। इन युवा खिलाडिय़ों की इस बड़ी उपलब्धि पर, गृहग्राम मेहरागांव के पंच शेख फारुख, मुन्ना पाल और रीना डोईफोड़े ने स्टेशन पर पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को पुष्पमाला पहनाई, पुष्पगुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.