इटारसी। हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित 6 दिवसीय ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 इटारसी के छात्र निगम सल्लाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 27 राज्यों के 700 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया था।
इटारसी लौटने पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार राय ने निगम की मेडल सेरेमनी कर उसे सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन की नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए स्कूल के दो खिलाडिय़ों निगम सल्लाम और युवान पवार का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी अगस्त में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बच्चों की इस उपलब्धि पर सीपीई कमांडेंट व चेयरमैन मेजर जनरल आरएस सालारिया और नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष शेख फारुख सहित गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।











