41 वीं सब जूनियर प्रतियोगिता कोलकाता के लिए आर्चरी खिलाडिय़ों का चयन

Post by: Rohit Nage

Archery players selected for 41st Sub Junior Competition Kolkata
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। राज्य स्तरीय आर्चरी ट्राइल्स के दूसरे दिन कंपाउंड राउंड एवं दोपहर में रिकवर राउंड की प्रतियोगिताओं को आयोजन वीर सावरकर खेल ग्राउंड, नोडल खेल विद्यालय पुरानी इटारसी किया। कंपाउंड राउंड के लिए खिलाडिय़ों ने 50 मीटर की दूरी से निशाने साधे और विदेशी कंपाउंड धनुषों से अपने लक्ष्य को पाने का हर संभव प्रयास किया।

प्रत्येक खिलाडिय़ों को 50 मीटर डबल के अंतर्गत 72 बाण चलाने के लिए मिले दोपहर में रिकवर राउंड प्रारंभ किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश से आए हुए, खिलाडिय़ों ने 70 मीटर की दूरी से 72 बाण चलाए, प्रत्येक राउंड में 3 मिनट में 6 एरो चलाने के लिए दिए। अश्वनी मालवीय ने बताया स्कोरिंग तकनीकि कार्य के लिए प्रेरणा मालवी, निकिता घोसी, रिया नरवरे, आशु जायसवाल, नंदिनी, माया गावंडे, सिम्मी जोशी, गीतांजलि, सोनम कश्यप, दिव्यांशी अहिरवार, अंजलि मेहरा, मुस्कान कश्यप उपस्थित रहीं।

डीके विद्यार्थी, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष में बताया कि यह चयनित खिलाड़ी आगामी 41 वीं सब जूनियर प्रतियोगिता जो कोलकाता में आयोजित होनी है, उसमें भाग लेंगे।

मध्य प्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ी

  • इंडियन राउंड बालक वर्ग -अविनाश कुमार सिंगरौली, दक्ष धार, गुरु नामदेव भोपाल, धनंजय सिंगरौली।
  • बालिका वर्ग इंडियन राउंड – पारुल नंदा मंडला, शीतल जबलपुर, रोशनी मंडला, वंशिका जबलपुर।
  • रिकवर्ड राउंड बालिका वर्ग- जानवी झाबुआ, कृतिका जबलपुर, सोनिया मंडला, बताशा मंडला।
  • बालक वर्ग रिकर्व राउंड – नितिन धार, अमित जबलपुर, तेजस झाबुआ, दीपांशु मंडला।
  • कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग – सलोनी किरार जबलपुर, नेहा राज कटनी, वसुंधरा यादव मंडला, नंदिनी नर्मदापुरम।
  • कंपाउंड राउंड बालक वर्ग – राघव पाटीदार इंदौर, शिवराज सिंह धार, रोहित कुमार जबलपुर, राज केशव नरसिंहपुर।
error: Content is protected !!