इटारसी। शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल श्रीराम मेडिकल के सामने उस वक्त भारी हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई, जब एक अंडे के ठेले पर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ठेले पर रखा रसोई गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया।
धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। गनीमत यह रही कि ठेले के ठीक पीछे स्थित भारी-भरकम बिजली ट्रांसफार्मर (डीपी) तक आग फैलने से पहले ही स्थिति पर काबू पाने के प्रयास शुरू हो गए, वरना एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, ब्लास्ट के तुरंत बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।
हादसे में 5 लोग घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सिलेंडर ब्लास्ट की इस घटना में कुल 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों में सिटी पुलिस के आरक्षक राजकुमार चौहान के अलावा मोनू महोबिया और कमल मीणा, सुभाष और अंशु कहार शामिल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों की विस्तृत स्थिति की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।
(खबर अपडेट हो रही है…..)










