नर्मदापुरम। सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और हथियारों का प्रदर्शन कर रील वायरल करने वाले जुमराती निवासी समीर खान पर देहात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न करने वाले इस कृत्य पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया का सदुपयोग करने और आपत्तिजनक सामग्री शेयर न करने की अपील की है।











