इटारसी। नगर की उभरती संगीत संस्था स्वर लहरी संगीत मंच ने शनिवार की शाम नमक रेस्टोरेंट में एक भव्य संगीमतय कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री राशि खाड़े एवं किशोर सीरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से ही लगभग 15 कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की लाइव प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
इस संगीतमय शाम में विजय तिवारी ने मधुबन खुशबू देता है, ललित बंकवार ने दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा, दीपक सोनी व मुक्ता सोनी ने देखो मैंने देखा है इक सपना और रूपनारायण उसरेटे ने अकेले हैं, चले आओ जैसे सुमधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरों के इस सफर को आगे बढ़ाते हुए अमित जोनाथन ने चांदी जैसा रंग है तेरा, पवन मालवीय व प्रीति मालवीय ने जो मेरी रूह को चैन दे, मुकेश शुक्ला व चांदनी शुक्ला ने जिसका मुझे था इंतज़ार, नीलेश जैन व गुंजन जैन ने आंखों में हमने आपके सपने, अनीता राठौर व दीपक सोनी ने तेरा साथ है कितना प्यारा, ताराचंद चौधरी व प्रस्तुति चौधरी ने जि़न्दगी की न टूटे लड़ी और दीपक सोनी व नेहा गौर ने धीरे-धीरे बोल कोई सुन न ले की बेहतरीन युगल प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।
संगीत संध्या के दौरान सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए जिला नर्मदापुरम से पधारीं विशेष मेहमान श्रीमती नेहा राजपूत एवं श्रीमती दीप्ति सोलंकी को हरीश मांझी ने नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। संचालन मुकेश शुक्ला ने, नीलेश जैन एवं दीपक सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।











