आशा दुबे जिला सर्व ब्राह्मण समाज महिला शाखा की अध्यक्ष नियुक्त
इटारसी। नर्मदापुरम निवासी श्रीमती आशा दुबे को समाज के प्रति लगनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
सर्व ब्राह्मण समाज जिला नर्मदापुरम के अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष मप्र सर्व ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज मैत्री संघ जितेन्द्र ओझा ने बताया कि श्रीमती दुबे की नियुक्त से समाज के कार्य को गति मिलेगी और वे अपनी कार्यकुशलता का पूर्ण लाभ ब्राह्मण समाज के एकता और गठन को दिलाएंगी। श्रीमती दुबे से 15 दिन में अपनी जिला महिला संगठन की कार्यकारिणी बना के जिला कार्यालय, इटारसी परशुराम भवन को सूचित करने को कहा गया है।
CATEGORIES social activity