इटारसी। सुन्नी ईदगाह जामा मस्जिद के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से अशफाक अहमद खत्री को चुन लिया गया है। आज 13 जून को जुमे की नमाज के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें मस्जिद में मौजूद अवाम ने आपसी राय से अशफाक अहमद खत्री को सदर के लिए तय किया।
चुनाव के बाद मौजूद तमाम अवाम ने अशफाक अहमद को मुबारकवाद और सफल कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सदर निर्वाचित होने के बाद अशफाक अहमद ने कहा कि आगामी दिनों में जल्द से जल्द वे अपनी कमेटी का गठन करेंगे और तमाम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।











