- अशोक दीवान पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी विदाई
इटारसी। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल (Indian Institute of Medical Sciences AIIMS Bhopal) में कई दिनों से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे सोनतलाई (Sontalai) निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजीव दीवान (Rajiv Diwan) एवं संजीव दीवान (Sanjeev Diwan) के बड़े भाई अशोक दीवान का बीती रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम सोनतलाई में तवा नदी (Tawa River) किनारे किया।
बड़ी संख्या में परिवारजन एवं शुभचिंतक शामिल हुए। मुखाग्नि संजीव दीवान एवं राजीव दीवान ने दी। अंतिम संस्कार के पश्चात सामूहिक रूप से मोन श्रद्धांजलि दी गई। इटारसी निवासी एवं दीवान परिवार के नजदीकी प्रमोद पगारे ने स्वर्गीय अशोक दीवान के संबंध में जानकारी दी।अंतिम यात्रा में शामिल सभी के प्रति दीवान परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया अंतिम यात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा, मोहन दुबे, अक्षत तिवारी, शैलेंद्र दुबे, राजेश दुबे, इंद्रपाल सिंह, भूपेंद्र विश्वकर्मा, शैलेंद्र पाली सहित ब्राह्मण समाज के बंधु बांधव एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।