इटारसी। पथरोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में एक युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा सामूहिक रूप से गाली-गलौज कर मारपीट करने की घटना सामने आई है। ]पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, फरियादी हेमंत पिता महेंद्र सिंह परते, निवासी ग्राम नयाखेड़ा को आरोपी अभिषेक धुर्वे एवं उसके अन्य साथियों ने मिलकर घेर लिया और गालियां देने लगे। जब फरियादी ने इसका प्रतिवाद किया, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पथरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।











