इटारसी। केसला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया खुर्द में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सलीना काजले 20 वर्ष, पति अर्जुन काजले निवासी कोहरा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पिपरिया खुर्द में मनीषा लववंशी के घर के पास आरोपी सियावर कलमे निवासी गोटावर्री थाना सिवनी मालवा ने उसके साथ गालियां देकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।











