इटारसी। ग्राम नागपुरकला नई बस्ती की एक महिला के साथ खेत पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया। पीडि़ता की शिकायत पर पथरोटा थाना पुलिस ने पुरानी इटारसी के एक दंपत्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरतलाई स्थित हरप्रीत सिंह सरदार के खेत पर नागपुरकला निवासी 40 वर्षीय पीडि़ता सकुन बाई पत्नी अमरदास कटारे अपनी गवाह सावी बाई कटारे के साथ थीं, तभी आशा पटेल और उनके पति अजय पटेल निवासी पुरानी इटारसी ने उनके साथ विवाद किया। आरोपियों ने पीडि़ता को गालियां दीं, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया।











