मार्च में ही बदल रही बुध की चाल, जान लें अपनी राशि के हाल
The movement of Mercury is changing in March itself, know the condition of your zodiac

मार्च में ही बदल रही बुध की चाल, जान लें अपनी राशि के हाल

ज्योतिषशास्त्र की माने तो ग्रहों के राशि परिवर्तन को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 24 मार्च को बुध राशि में भी परिवर्तन होने जा रहे है। कुछ राशि वालों को इस परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होती है तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की। इस दिन बुध मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

तो फिर जान लेते हैं आपकी राशि का हाल…

मेष राशि
इस राशि वालों को पारिवारिक जीवन और दांपत्य जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।धन- लाभ की स्थिति बन रही है।

वृष राशि
इस राशि वालों को मिले- जुले परिणाम मिलने के आसार हैं। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। धन- लाभ होने के संकेत हैं लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करना उचित होगा। नौकरी और व्यापार की और देखें तो समय शुभ है।

मिथुन राशि
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है साथ ही साथ भाई-बहन से मदद भी मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ के योग, मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य में सफलता के लिए सोचना नहीं पड़ेगा।

कर्क राशि
इस राशी के लोगो के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए परिवार के साथ समय व्यतीत करें। नौकरी और व्यापार में लाभ गोचर हो रहा हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

सिंह राशि
इस राशि के लोगो के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लेन- देन के लिए यह समय शुभ है। इस राशि के लोगो की जहाँ एक ओर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी वहीँ समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। सेहत में बदलाव और परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा।

कन्या राशि
इस राशि के लोगो के लिए यह समय थोडा सा कठिन रहने वाला है। इनको एक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है वहीँ दूसरी और वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना भी हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है जिससे सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। वाद- विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि
इस राशि के लोगो के लिए यह समय लाभ लिए हुए आया है। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामले और सरकारी क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा आसानी से मिलेगा। इस समय नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं क्योकि
लेन- देन से लाभ होने वाला है। इस समय निवेश करने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगो के लिए यह समय शुभ परिणाम लेकर आया है। नौकरी में प्रमोशन और आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।
किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय लाभकारी है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को ख़ास लाभ होगा।

धनु राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह समय लाभ का है। अनुकूल परिणाम प्राप्त होने से मानसिक शांति भी मिलेगी। इस समय निवेश करने से लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह समय मिले- जुले परिणाम को लेकर आएगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन- लाभ होने के भी आसार हैं। आपको सलाह दी जाती है कि वाद- विवाद से दूर रहें और किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह समय कठिन होगा। थोड़ा धैर्य से, सावधानी से और वाद- विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मिलकर चलें, मतभेद हो सकता है। इस समय नया कार्य शुरू न करने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि
इस राशि के लोगो के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। धन- लाभ होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें, पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी की Narmadanchal.com पुष्टि नहीं करता है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!