---Advertisement---

मध्यप्रदेश में बहनों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, कठोरतम दंड दिया जाए

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – दुधी नदी पर बांध तो बनेगा ही, डोकरीखेड़ा डेम भी बनाया जाएगा
  • – दुधी सिंचाईं परियोजना से खेतों में पानी और घरों में खुशहाली आएगी
  • – मुख्यमंत्री ने बनखेड़ी में 2631 करोड़ 74 लाख की दुधी सिंचाई परियोजना का किया भूमि पूजन
  • – रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का बनखेड़ी में हुआ जोरदार स्वागत

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। दूधी सिंचाई परियोजना (Dudhi Irrigation Project) से किसानों के समृद्धि के द्वार खुलेंगे। लाड़ली बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है। मेरा बनखेड़ी (Bankhedi) से पुराना नाता है। बपचन से ही यहां आता रहा हूं। मैंने कहा था कि दुधी नदी पर बांध बनाया जाएगा। मैं जो कहता हूं वह करता भी हूं। बनखेड़ी क्षेत्र का बहुत प्यार मिलता है। आज मैं वही कर्जा चुकाने आया हूं। दुधी नदी पर 2631 करोड़ से बांध बनेगा जिससे इस क्षेत्र के खेतों को पानी मिलेगा और किसानों के घर में खुशहाली आएगी। दुधि नदी पर बांध तो बनेगा ही डोकरीखेड़ा डेम (Dokrikheda Dam) भी बनाया जाएगा।

बनखेडी के दो मुख्य मार्ग भी उच्च गुणवत्ता के बनाएं जाएंगे। बनखेड़ी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पिपरिया बस स्टैंड (Pipariya Bus Stand) का भी निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह संबोधन मंगलवार को बनखेड़ी कृषि उपज मंडी के प्रांगण में दुधी नदी परियोजना के भूमि पूजन समारोह व विकास पर्व के अवसर पर आमसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा से पूर्व बनखेडी में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद उदयप्रताप सिंह (Uday Pratap Singh), पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी (Thakur Das Nagvanshi), सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह (Vijaypal Singh), दर्शन सिंह चौधरी (Darshan Singh Chowdhary), माधवदास अग्रवाल (Madhavdas Agarwal), पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, संपत मूदड़ा, कमिश्नर श्रीमन शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह सहित बड़ी संख्या में जन समूह उपस्थित था।

बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सड़कों के जाल बिछाए गए हैं। पूर्व में किसानों को एक फसल लेना मुश्किल होता था। अब दो ही नहीं तीन फसल ली जा रही है। तीसरी फसल मूंग की खरीदी भी सरकार के द्वारा की जा रही है। किसानों की समृद्धि के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। केवल बांध ही नहीं बनाए जा रहे हैं। किसानों की पूरी चिंता की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहनों की जिंदगी बनाने का कार्य भी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। पहले बेटा बेटी मेंं फर्क किया जाता था। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, उसके बाद कन्यादान योजना बनाई, बहनों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई जिसके माध्यम से प्रति माह एक हजार रूपये बहनों के खाते में पहुंच रहे है। अब आने वाले समय में यह राशि तीन हजार रूपये महिने तक हो जाएगी।

बहनों के लिए खेती, दुकान, मकान की रजिस्ट्री में एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में बहनों की हिस्सेदारी बढ रही है। बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को और मजबूत किया जाएगा। इससे सामाजिक क्रांति आ रही है। बहन बेटी इज्जत के साथ जिए इसका ध्यान रखा जा रहा है। अहाते बंद कराए गए हैं। जो बहनों पर पर अत्याचार करेंगे उन दुष्टों को कठोर दंड देंगे। अत्याचारियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे। किसानों के हित में कोई कसर नहीं छोडेंग़े मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित में मप्र की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। किसान सम्मान निधि की राशि अब 12 हजार की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन.कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना जैसी अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। विद्यार्थियों के लिए लेपटाप की राशि 25-25 हजार दी गई है। अब छात्रों के लिए साईकिल की राशि भी अंतरित की जाएगी। उन्होनें कहा कि स्कूल में पहले नंबर पर आने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए फीस की राशि सरकार के द्वारा दी जाएगी। बुजुर्गो को तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई जहाज से तीर्थदर्शन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के लिए कुछ कर सकूं तो मेरी जिंदगी सफल हो जाएगी। कार्यक्रम में अनेक लाडली बहनों ने मंच पर पहुंच कर मुख्यमंत्री को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मंच से हित लाभों का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों को सम्मानित भी किया।

डोकरीखेड़ा बांध से 50 गांवों को मिलेगा लाभ

सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि दुधि नदी पर बांध से क्षेत्र में समृद्धि आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से कहा कि इस क्षेत्र के करीब 50-’60 गांव के लोगों की सुविधा के लिए डोकरीखेड़ा बांध बनाया जाने से बहुत लाभ मिलेगा।

दुधी परियोजना से क्षेत्र में समृद्धि आएगी

पिपरिया विधायक श्री ठाकुर दास नागवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा जिस दुधि परियोजना का भूमि पूजन किया गया है उसके बनने से इस क्षेत्र में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश के साथ बनखेड़ी क्षेत्र के विकास के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!