इटारसी। शहर के न्यास कॉलोनी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और न देने पर एक युवक के साथ अड़ीबाजी कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए पाइप और धारदार वस्तु से हमला कर दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झुग्गी-झोपड़ी न्यास कॉलोनी निवासी प्रेम उईके पिता सर्वेश उईके, उम्र 19 वर्ष साईं की बगिया वाली गली में था। उसी दौरान आरोपी जसवंत भाट निवासी न्यास कॉलोनी, इटारसी ने उससे शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग की।
जब प्रेम उईके ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी अड़ीबाजी पर उतर आया। आरोपी ने फरियादी को गालियां देते हुए हॉस पाइप से मारपीट की और जेब में रखी किसी नुकीली चीज से उसकी पीठ पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा। आरोपी जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीडि़त ने इटारसी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।











