---Advertisement---

ऑटो रिक्शा चालक ये दस्तावेज रखें अपने साथ

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। उच्च न्यायालय जबलपुर (High Court Jabalpur) के आदेश एवं परिवहन आयुक्त मप्र ग्वालियर तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ मनोज तेहनगुरिया (RTO Manoj Tehanguria) के नेतृत्व में जिले में वाहनों की चैकिंग करके यातायात पुलिस के साथ मप्र मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध संचालत यात्री आटोरिक्शा के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। आटोरिक्शा चालक अपने साथ परमिट, फिटनेस, बीमा कागजात और प्रदूषण रिपोर्ट रखेंगे तो परेशानी से बच सकेंगे। आरटीओ के नेतृत्व में टीम होशंगाबाद नगर से बड़ी संख्या में आटोरिक्शा जब्त कर रही है। पिछले तीन दिन में आरटीओ की टीम ने एक सैंकड़ा से अधिक आटोरिक्शा की जांच की है। बुधवार को 77 आटोरिक्शा की जांच करके 32 को जब्त किया। इससे पूर्व मंगलवार को भी करीब 56 आटोरिक्शा जब्त किये थे। इन सभी आटोरिक्शा को चक्कररोड मालाखेड़ी, आईटीआई रोड, भोपाल तिराहा, इटारसी रोड आदि अन्य जगहों से जांच के बाद जब्त किया है।

आरटीओ तेहनगुरिया ने बताया कि बिना परमिट, फिटनेश, वैध बीमा, प्रदूषण रिपोर्ट एवं नियम विरुद्ध चल रहे आटोरिक्शा जब्त किये जा रहे हैं। सभी जब्त वाहनों को आरटीओ कार्यालय होशंगाबाद एवं यातायात थाना होशंगाबाद में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जांच की कार्रवाई जारी रहेगी।

इनका कहना है…
समस्त आटोरिक्शा चालकों को अपने वाहों से संबंधित समस्त दस्तावेज पूर्ण कराके मोटरयान अधिनियम के प्रावधान अनुसार अपने वाहनों का संचालन करना चाहिए, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।
मनोज तेहनगुरिया, आरटीओ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.