नवग्रह मंदिर में मां अंबे की प्रतिमा स्थापित

नवग्रह मंदिर में मां अंबे की प्रतिमा स्थापित

इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Navdurga Mandir) में 50 वें वर्ष में मां अंबे की प्रतिमा स्थापना की गई। इसके साथ ही मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव (Navratri Mahotsav) भी प्रारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी सत्येंद्र पांडे और पीयूष पांडे ने विधि विधान से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की।
उल्लेखनीय है कि 1970 से निरंतर मां अंबे की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पहले यह स्थान श्री दुर्गा मंदिर के नाम से पहचाना जाता था। बाद में यहां नवग्रह स्थापित होने के बाद इसका नाम श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर पड़ा। प्रतिवर्ष गरबा महोत्सव(Garwa Mahotsav) का आयोजन होता है लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष गरबा महोत्सव का आयोजन नहीं होगा। छात्र-छात्राओं और युवक-युवतियों के एकल एवं युगल नृत्य होंगे। बैठक व्यवस्था नहीं है। 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायंकाल 7 से रात्रि 10 बजे तक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति अध्यक्ष प्रमोद पगारे (Committee Chairman Pramod Pagare), सचिव जितेंद्र अग्रवाल (Sacheev jitendra Agrawal), कोषाध्यक्ष दीपक जैन (Koshaadhyaksh Deepak jain) ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मां अंबे की प्रतिमा के दर्शन करें।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!