इटारसी। आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए ग्राम पंचायत चंदवाड़ के ग्राम दहेड़ी में आज हर घर तिरंगा फहराने के लिए स्कूल के शिक्षक गजेंद्र गौर, अमर सिंह, सोसायटी के स्टाफ श्याम गौर, शैतान गौर और ग्राम छड़ीदार गंभीर मेहरा ने जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम की नवनिर्वाचित पंच रेखा धीरज कुमार गौर ने अपनी ओर से समस्त लोगों को नि:शुल्क तिरंगा वितरित किये गए। ग्राम के ही निवासी भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के डीजीक्यूए विभाग से सेवानिवृत अधिकारी मोहन गौर ने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी देकर तिरंगे के महत्व को बताते हुए इसका अपमान न हो इसके बारे में भी समझाइश दी।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन सरस गौर, संस्कार गौर, अशोक गौर, प्रकाश गौर, गणेश गौर, रामदुलारे, चिमनलाल, सत्यम गौर, सचिन गौर, अरुण गौर, केदार गौर, राहुल गौर, कपिल गौर, राजेंद्र मेहरा, देवेंद्र मेहरा, औतारी मेहरा, अशोक मेहरा, प्रियांशू गौर, अक्षत गौर, वैष्णवी गौर, अथर्व गौर, परम मेहरा और बच्चे उपस्थित हुए।
ग्राम दहेड़ी हर घर तिरंगा के लिए निकाली जागरुकता रैली


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]


























