---Advertisement---

विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

By
—
On:
Follow Us

11 जुलाई से 11 अगस्त 2021 तक चलेगा जनसंख्या स्थिरीकरण माह

होशंगाबाद। विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस (world population stabilization day) 11 जुलाई पर जिला स्तर पर जिला प्रशिक्षण केंद्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यशाला हुई। अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश कौशल (Dr.Dinesh Koshal) ने स्वास्थ्य कर्मचारियों व जनसामान्य को जनसंख्या स्थिरीकरण के फायदे एवं जनसंख्या विस्फोट से होने वाले दुष्परिणाम को रोकने अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यशाला में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मचारी एवं आशा को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंख्या स्थिरीकरण करने के महत्व एवं अधिक से अधिक लोगों को इस कार्य के बारे में जागरूक करने हेतु कहा। परिवार कल्याण कार्यक्रम में जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व को समझाने के बारे में बताया। छोटे परिवार के फायदे, परिवार कल्याण कार्यक्रम के द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सुधार में महत्व, परिवार कल्याण कार्यक्रम को अपनाने से शिशु मृत्यु दर में कमी, बाल कुपोषण दर में कमी आदि के महत्व को समझाया।
कार्यशाला में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नलिनी गौड़ (District Family Welfare Officer Dr. Nalini Gaur), डीपीएम डॉ. दीपक डेहरिया (DPM Dr. Deepak Dehria), डीसीएम शैलेंद्र शुक्ला (DCM Shailendra Shukla), एएसओ राजेश अहिरवार (ASO Rajesh Ahirwar) सहित स्वास्थ्य विभाग से एमपीडब्ल्यू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यशाला के पश्चात जनसंख्या स्थिरीकरण के संबंध में जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया। इस वर्ष का नारा ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारीÓ है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.