---Advertisement---

धन्वंतरी आरोग्य पर्व पर आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान, ‘रोग को जड़ से खत्म करने में आयुर्वेद ही कारगर’

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। धन्वंतरी आरोग्य पर्व के पावन अवसर पर नगर के आत्रेय आयुर्वेद भवन, बड़े मंदिर के पास, जिले के समर्पित आयुर्वेद चिकित्सकों के सम्मान हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आत्रेय आयुर्वेद भवन के संचालक संजय बाजपेई द्वारा झंडू फार्मेसी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक ढंग से हुआ। सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात सुंदरकांड का पाठ हुआ।

जिले के 15 से अधिक चिकित्सक सम्मानित

इस अवसर पर जिले के लगभग 15 चिकित्सकों का सम्मान किया गया, जिनमें डॉ. विश्वनाथ अहिरवार, डॉ. साक्षी शर्मा, डॉ. सुष्मिता अहिरवार, वैद्यराज पंडित मोहन तिवारी, डॉ. शिल्पा साहू, लीना बत्रा, नरेश कपूर, गोल्डी सक्सेना जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र ओझा, नगर इटारसी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय और क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कुलभूषण मिश्र ने सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

आयुर्वेद की महत्ता पर बल

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र ओझा ने आयुर्वेद चिकित्सा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘एलोपैथी के उपचार से तत्काल राहत तो मिल सकती है, लेकिन यदि किसी रोग को जड़ से खत्म करना है तो आज भी आयुर्वेद चिकित्सा ही सबसे कारगर उपचार है।’ उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आयुर्वेद का प्रयोग दिन-ब-दिन प्रगति कर रहा है। श्री ओझा ने सभी सम्मानित चिकित्सकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा की महत्ता इसी बात से प्रमाणित होती है कि आज संपूर्ण विश्व इसे तेजी के साथ अपना रहा है। कार्यक्रम का संचालन आत्रेय आयुर्वेद भवन के संचालक संजय बाजपेई ने किया, जबकि झंडू फार्मेसी के प्रतिनिधि शुभम यादव ने आभार व्यक्त किया।

इस सम्मान समारोह में पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, सूर्य प्रकाश मिश्र, गोपाल बाजपेई, कमल लाटा, रतन दीक्षित, मधुकांत शुक्ला, अजय बाजपेई, विपिन चांडक और विशाल पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.