इटारसी। मानसून रूठ चुका है, इंद्रदेव भी कृपा नहीं कर रहे हैं और खेतों में फसल सूखने लगी है। ऐसे में अंचलों में लोग टोटके करके इंद्रदेव को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास आदिवासी ब्लाक केसला (Tribal Block Kesla) के गांव खटामा की महिलाओं ने किया।
आदिवासी ब्लॉक केसला से जुड़े ग्राम खटामा की महिलाओं ने आज आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य डंडा बजाने का आयोजन किया। महिलाओं ने ग्राम खटामा खोरीपुरा से लेकर, भगवान भोलेनाथ (Bholenath) के मंदिर तिलक सिंदूर (Tilak Sindoor) तक डंडे बजाकर नाच गाना किया और भगवान भोलेनाथ से पानी बरसाने की कामना की। आदिवासियों ने भगवान के चेहरे पर मिट्टी लगायी। बताया जाता है कि ऐसे में अधिक वर्षा होने के बाद उस मिट्टी को पानी तो धोया जाता है। आदिवासियों समाज के युवा विनोद वारिवा ने बताया कि वर्षा नहीं होने के कारण जगह-जगह पर बने ग्राम के मंदिरों में भगवान से की प्रार्थना कर कहा कि वर्षा अधिक नहीं होने से कारण किसानों की फसल सूख रही है जिससे काफी नुकसान हो रहा है। इस दौरान जामिया, शैलू, गुडिय़ा नागले, पुनिया बाई बावरिया, शीला बाई, छुट्टन बाई उईके, अनिता वरकड़े, विशनिया चीचीम, दीपिका कलमे सहित लगभग 50 महिला उपस्थित रहीं।
बारिश नहीं होने पर भगवान के चेहरे पर लगाई मिट्टी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









