इटारसी। विदेशी आक्रांता मुगल शासक ज़हीरुद्दीन मुहम्मद बाबर (Zaheeruddin Muhammad Babur)ने राम मंदिर (Ram Mandir)तोड़ा और अब कांग्रेस (Congress) के जिम्मेदार नेता रामभक्तों का मनोबल तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। यह बात भाजपा के युवा नेता पार्थ राजपूत ने यहां जारी बयान में कही।
श्री राजपूत ने कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria)के उस बयान के बाद अपना बयान जारी कर प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें श्री भूरिया ने कहा था कि भाजपा (BJP) नेता राम मंदिर का चंदा ले कर दारू पी रहे हैं। भाजपा नेता पार्थ राजपूत ने भूरिया के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया वक्त कर कांग्रेस नेताओं को बाबर की संतान बताते हुए कहा कि बाबर ने भगवान श्री राम जी का मंदिर तोड़ा था, अब उसकी संतान रामभक्तों का मनोबल तोडऩा चाह रहे है। पार्थ ने कहा भूरिया का ये बयान कांग्रेस की ओछी मानसिकता दर्शाता है। आज वर्र्षों की तपस्या के बाद मंदिर निर्माण हो रहा है, तो इनके सीने पर सांप लौट रहे हैं।
बाबर ने मंदिर तोड़ा कांग्रेसी रामभक्तों का मनोबल तोड़ रहे : पार्थ


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








