---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

बहुरंग: रीना के बाद अब किरण से भी तलाक, फातिमा की एंट्री

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • विनोद कुशवाहा :

फिल्म इंड्रस्टी पर शुरू से खान बन्धुओं का राज रहा है। चाहे वे फिरोज खान, संजय खान, अकबर खान रहे हों या फिर सलमान, अरबाज, सुहैल खान। खान ब्रदर्स शिकार के भी बेहद शौकीन रहे। शिकार के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान इनकी पसंदीदा जगह थी। मध्यप्रदेश में भी विशेषकर बैतूल जिला। बैतूल जिले में कभी घने जंगल हुआ करते थे। साथ ही वन्य प्राणी भी। कवि भवानी प्रसाद मिश्र की बहुचर्चित कविता ‘सतपुड़ा के घने जंगल’ हम-आप कभी नहीं भूल सकते। समय के साथ जंगल कटते रहे। वन्य प्राणियों का भी शिकार होता रहा । कहने-सुनने वाला कोई न तब था। न आज ही है। खैर। अब बात सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान की तिकड़ी की। सलमान के अब्बा सलीम खान ने हिन्दू लड़की से निकाह किया तो अरबाज खान ने मलाइका अरोरा से निकाह भी किया और उसे तलाक भी दे दिया। सलमान ने तो संगीता बिजलानी – ऐश्वर्या राय की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया लेकिन वे जैसे-तैसे उसके जाल से बाहर निकल आईं। हालांकि संगीता तो अजहर से अलग होने के बाद आज भी सलमान खान की पनाह में हैं। इधर शाहरुख खान एक अन्य हिन्दू लड़की गौरी से निकाह करने के बाद भी ऐश पर डोरे डालते रहे पर सलमान ने उनकी एक न चलने दी। दो की लड़ाई में तीसरे अभिषेक बच्चन का भला हो गया। इधर विवेक ओबेरॉय हाथ मलते रह गए।

                यहां से बात शुरू होती है शराफत का चोला पहने आमिर खान की। जो नासिर हुसैन के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। जिन्होंने अपनी हिट फिल्म ‘यादों की बारात’ में आमिर को पहली बार बाल कलाकार के रूप में अवसर दिया था। आगे चलकर उन्होंने ही आमिर को फिल्म ‘कयामत से कयामत तक ‘में इंट्रोड्यूस किया। इसी फिल्म के एक हिट गाने ‘पापा कहते हैं’ में उस हिन्दू लड़की की झलक भर थी जिसके साथ आगे चलकर 1986 में आमिर ने निकाह किया और दो बच्चे इरा-जुनैद पैदा कर के उन्होंने 2002 में रीना दत्त को तलाक दे दिया। ये दौर ‘लगान’ फिल्म के निर्माण का था। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे थे आशुतोष गोवारिकर और उनकी सहायक थीं किरण राव । इस फिल्म की नायिकाओं ग्रेसी सिंह और इंग्लिश ऐक्ट्रेस शैली के साथ भी आमिर के रोमांस की खबरें उड़ती रहीं। अन्ततः आमिर ने 2005 में निकाह किया अपने से 9 साल छोटी लड़की किरण राव से जिसने 2011 में सेरोगेसी से आमिर की औलाद आजाद को जन्म दिया। अब खबर आई है कि 15 साल संग रहने के बाद आमिर ने आपसी सहमति से किरण को भी दूध में से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया है। जबकि उनका बेटा आजाद 10 साल का हो गया है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि 56 साल के इस अधेड़ अभिनेता ने दंगल गर्ल फातिमा सना शेख से तीसरा निकाह करने का फैसला कर लिया है जो आमिर से 27 साल छोटी है। उल्लेखनीय है कि ‘ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ‘ में आमिर की सिफारिश पर ही फातिमा सना शेख को लिया गया था।
              बात यहीं खत्म नहीं हो जाती। मैं अब ले चलता हूं आपको 1998 में । ये तथाकथित अभिनेता शुरू से अय्याश रहा है। तथाकथित इसलिये कहा कि फिल्म इंड्रस्टी में रितिक रोशन, विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर कोई झक नहीं मार रहे हैं। खैर। 1998 में फिल्म ‘गुलाम’ की शूटिंग के समय आमिर के इश्क के चर्चे एक विदेशी जर्नलिस्ट जैसिका हाइन्स के साथ भी खूब उड़े। उनसे संबंधों के चलते वे प्रेग्नेंट भी हो गईं। आमिर ने जेसिका पर एबॉर्शन का दवाब बनाया। बावजूद इसके जेसिका ने आमिर के बच्चे को जन्म दिया जिसकी शक्ल हूबहू आमिर से मिलती है।
        जो व्यक्ति अपने पत्नी और बच्चों के प्रति समर्पित नहीं रहा वह परिवार के प्रति क्या समर्पित रहेगा। आमिर का भाई फैजल खान आमिर से ज्यादा प्रतिभासंपन्न अभिनेता है। यकीन न हो तो दोनों की फिल्म ‘मेला’ देख लीजिए। ऐसे भाई को जमीन -जायदाद के झगड़े के चलते आमिर ने पागल साबित कर दिया।
               मंगल पांडे, रंग दे बसंती, सरफरोश तथा उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लालसिंह चड्डा’ में देशभक्ति का ढोंग रचने वाले आमिर ने तुर्की में जाकर क्या संदेश दिया ये जगजाहिर है।
             अब दोहरे चरित्र के ऐसे व्यक्ति से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं ? मुझे तो आमिर के “पानी फाउंडेशन” से भी कोई उम्मीद नहीं। बस।
vinod kushwah
विनोद कुशवाहा (Vinod Kuswaha)
Contact : 9425043026
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.