---Advertisement---

बलराम कृषि महोत्सव: प्रदेश में कृषि को बनाया जा रहा है फायदे का व्यवसाय : प्रभारी मंत्री

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर में बुधवार को ‘बलराम कृषि महोत्सव’ का आयोजन किया। मप्र शासन द्वारा वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाए जाने की पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से सीधे प्रसारण के जरिए किसानों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि एवं प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसानों पर गोलियां चलवाई जाती थीं, जबकि भाजपा सरकार किसानों को गले लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान करती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को एक लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल रूप से जुड़कर किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और शासन की कल्याणकारी नीतियों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रदर्शनी और आधुनिक कृषि का अवलोकन

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों, मृदा स्वास्थ्य और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दौरान 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंच पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी सुरेश कुमार पटेल, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा इटारसी, ठाकुर विजयपाल सिंह सोहागपुर, ठाकुरदास नागवंशी पिपरिया, प्रेमशंकर वर्मा सिवनी मालवा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, कलेक्टर सोमेश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा और संयुक्त संचालक कृषि रविकांत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक कृषि रविकांत सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान, व्यापारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.