---Advertisement---

शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में मनी बलराम जयंती, युवाओं को दिया श्रम और नैतिकता का संदेश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • बलराम जी के परिश्रम को आदर्श मानकर जीवन में आगे बढ़ें विद्यार्थी : डॉ. नीता राजपूत

सुखतवा। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान बलराम जयंती का आयोजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बलराम के जीवन, उनके परिश्रम और वर्तमान परिदृश्य में उनके आदर्शों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती, भगवान बलराम और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।

छात्रों को कराया विराट व्यक्तित्व से परिचित

कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. सतीश ठाकरे ने विद्यार्थियों को भगवान बलराम के जन्म, शिक्षा, विवाह और उनके शेषनाग अवतार से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं, वक्ता डॉ. राधा आशीष पांडे ने भगवान बलराम और श्रीकृष्ण के आत्मीय संबंधों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम दुर्योधन और भीम दोनों के गुरु थे। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान बलराम के विविध आयामों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

संस्कृति और जड़ों से जुडऩे का अवसर

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन हमें हमारी जड़ों, संस्कृति और महान परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने वर्तमान समय में भगवान बलराम के विचारों की प्रासंगिकता बताते हुए सतत विकास, न्यूनतम उपभोग, सीमित आवश्यकताओं और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया। डॉ. राजपूत ने कहा कि आज के युग में बलराम जयंती मनाना इसलिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह हमें प्रकृति, कृषि, श्रम और भारतीय जीवन-मूल्यों के प्रति जागरूक करता है।

कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राधा आशीष पांडे एवं श्रीमती संध्या उपाध्याय ने किया। प्रवीण कुशवाहा ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. हिमांशु चौरसिया, कामधेनु पटोदिया, जोसलिन कुजूर, दिशा ठाकुर, डॉ. महेंद्र चौधरी, आयुष सादराम, डॉ. डॉली पथौरिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.