---Advertisement---

बैंगलोर, हरियाणा और पुणे ने की जीत से शुरुआत

By
On:
Follow Us
  • अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का पहला दिन
  • – पहले दिन से ही दर्शकों में दिखा हॉकी प्रति रोमांच, दर्शक दीर्घा में रही हलचल

इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता में आज गांधी स्टेडियम में तीन मैच खेले गये। पहला मैच केनरा बैंक बैंगलोर और इटारसी बी, दूसरा मैच करनाल हरियाणा और बैतूल मप्र तथा तीसरा मैच एफसीआई पुणे और रिपब्लिकन क्लब मुंबई के मध्य खेला गया। पहले मैच में केनरा बैंक बैंगलोर ने एकतरफा 6-1 से जीत दर्ज की। पहले क्वार्टर में ही केनरा बैंक के निकित ने गोल करके 1-0 की बढ़त बना ली थी। इटारसी की टीम के जूनियर प्लेयर्स ने भी तेज हॉकी खेलकर शुरुआती क्षणों में कई बेहतरीन मौके बनाये लेकिन बैंगलोर के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करके उन्हें गोल में नहीं बदलने दिया।

दूसरे क्वार्टर में बैंगलोर के प्रधान सोमन्ना ने दूसरा मैदानी गोल किया। मध्यांतर के बाद तीसरे क्वार्टर में निकत ने तीसरा और प्रधान ने चौथा गोल किया। इसके बाद इटारसी की टीम बिखर गयी। चेतन ने पांचवा और रतन ने छटवा गोल कर दिया। अंतिम क्वार्टर में इटारसी के खिलाडिय़ों ने बेहतर तालमेल दिखाया और एकमात्र गोल करके बढ़त को कम किया। यह मैच बैंगलोर ने 6-1 से जीत लिया। दूसरे मैच में करनाल हरियाणा ने बैतूल मध्यप्रदेश पर शुरुआती क्षणों से लगातार हमले किये। नजीब ने पहला, रोहित ने दूसरा और तीसरा गोल, राहुल ने चौथा गोल किया। दूसरे क्वार्टर में भी करनाल पूरी तरह हावी रहा। राजेश ने पांचवा, रोहित ने छटवा और साहिल ने सातवा गोल किया।

अंतिम क्वार्टर में करनाल के अनुज ने आठवा और सचिन ने नौवा गोल किया। यह मैच एकतरफा करनाल ने जीता। अंतिम मैच में खेल रोमांचक रहा। दर्शकों का भी रोमांच चरम पर रहा। मुंबई और पुणे की टीमों ने लगातार तेज हॉकी खेली और दर्शकों को आनंदित कर दिया। पुणे के शुभांग ने पहला मैदानी गोल करके बढ़त बनायी। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई हमले किये और मुंबई ने एक गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। तीसरे क्वार्टर में पुणे ने फिर सफलता हासिल की और आदित्या ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। मुंबई के रमाशंकर ने फिर एक गोल करके मुकाबला 2-2 पर लाकर खड़ा कर दिया। अंतिम क्वार्टर में पुणे के लगातार हमलों के आगे मुंबई के खिलाड़ी बचाव की मुद्रा में आ गये और पुणे के राशिद ने तीसरा गोल किया। पुणे को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला जिसे गोल में बदलकर पुणे की टीम 4-2 से आगे हो गयी। इसके बाद मुंबई के खिलाडिय़ों के हौंसले टूट गये। पुणे ने यह मैच 4-2 से जीत लिया।

अम्पायर – इन मैचों में अमित गुप्ता झांसी, रूपेन्द्रपाल झांसी, रवि हरदुआ इटारसी, ब्रजेश झांसी ने अम्पायरिंग की।

प्रसारण समिति – अरुण रॉवर्ट, दीपसिंह ठाकुर, रोहित नागे, मंगेश यादव, राजकुमार बावरिया।

ये अतिथि आये – नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, अशोक मालवीय, पार्थ राजपूत, अभिषेक कनोजिया, नीलेश चौधरी, नफीस अहमद सिद्दीकी, गोविन्द मेहतो, अतुल शुक्ला, राजू बैस, देवेन्द्र परिहार, शशांक मालवीय, आयोजन समिति अध्यक्ष राहुल चौरे, जगदीश मालवीय, शिरीष कोठारी, निपुण गोठी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जैसवाल, अर्जुन भोला, नीलेश मालोनिया, गौरव चौधरी गोल्डी, शशांक बैस गोल्डी, राकेश जाधव, हरप्रीत सिंघ छाबड़ा, मनजीत कलोसिया, रोहित बैसकर, केनरा बैंक इटारसी के मैनेजर कुलेश्वर विश्वास ने टीमों से परिचय प्राप्त किया। डीएचए के सचिव कन्हैया गुरयानी, उपाध्यक्ष डॉ. तविश अरोरा, साजिद मलिक, स्वागत समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे ने अतिथियों का परिचय दिलाया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!