---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

आईपीएस मनीष शंकर शर्मा की स्मृति में बरगद का पौधा रोपा, इनक्यूबेशन सेल का शुभारंभ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल। बीएसएसएस कॉलेज, भोपाल में शनिवार को मध्यप्रदेश पुलिस के दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा की स्मृति में एक प्रेरणास्पद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा एवं एमएसएस सपोर्ट फाउंडेशन ने किया।

इस भावपूर्ण अवसर पर मनीष शर्मा की स्मृति में एक बरगद के पौधे का रोपण किया, जो उनकी दूरदर्शिता, स्थायित्व और सेवा भावना का प्रतीक रहेगा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही आईपीएस मनीष एस. शर्मा मेमोरियल बीएसएसएस इनक्यूबेशन सेल का औपचारिक शुभारंभ, जिसका उद्देश्य नवाचार, स्टार्टअप एवं युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करना है। यह इनक्यूबेशन सेल विद्यार्थियों को तकनीकी मार्गदर्शन, उद्यमशीलता सहयोग और व्यावसायिक परामर्श प्रदान करेगा।

केएस शर्मा ने इस पहल के समर्थन में कॉलेज को लाख की सहयोग राशि प्रदान करते हुए छात्रों के समग्र विकास के लिए संस्थागत प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मनीष शर्मा के जीवन, सेवाभाव और प्रशासनिक दृष्टिकोण को स्मरण करते हुए उपस्थितजनों ने युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.