---Advertisement---

बलिदान दिवस पर बापू प्रवास स्मृति कक्ष संस्था करेगी होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान

By
On:
Follow Us
  • मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा एवं आईपीएस शशांक गर्ग होंगे

इटारसी। सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला ट्रस्ट इटारसी द्वारा स्थापित बापू प्रवास स्मृतिकक्ष की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी बलिदान दिवस पर सुबह 11 बजे पूज्य बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं इटारसी शहर के शासकीय अशासकीय स्कूलों के कक्षा दसवीं के मेधावी छात्र-छात्राएं जो उत्कृष्ट अंक लेकर हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण हुये हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा एवं शशांक गर्ग आईपीएस, पुलिस अधीक्षक पीएचक्यू भोपाल होंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं अशोक जमनानी वरिष्ठ साहित्यकार एवं फिल्म पटकथा लेखक रहेंगे।

बापू प्रवास स्मृति कक्ष के संचालक सुधीर गोठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर के 22 शासकीय अशासकीय स्कूलों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 22 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा, जिसमें कु.रशिका राय रेन्बो पब्लिक हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी, श्रेया त्रिपाठी सेंट जोजफ कान्वेंट स्कूल, छात्र आदर्श चौरे एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल धौखेड़ा, निखिल सोनी गुरूनानक पब्लिक हाईस्कूल इटारसी, अनमोल पटेल नालंदा मॉडल हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी, खुशी मालवीय कुसुम मालपानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी, ऋिषिका विश्वकर्मा शासकीय हायर सैकंड्री स्कूल जमानी, महक रणवीर राष्ट्रभारती हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी, संस्कृति दीक्षित एक्सीलेंट पब्लिक हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी, भारती गोस्वामी सरस्वती शिशु मंदिर हायर सैकंड्री स्कूल मालवीयगंज इटारसी, समरवीर राजपूत जीनियस प्लानेट हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी, अजय प्रजापति सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारासी, कीर्ति बघेल टैगोर विद्या मंदिर इटारसी, डॉली यादव आनंद पब्लिक स्कूल इटारसी, गौरव कुमार यादव सरस्वती शिशुमंदिर आर्यनगर इटारसी, तनिशा लौवंशी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यूयार्ड, पूनम यदुवंशी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी, सलोनी चौधरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरागांव, उन्नति मालवीय प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटारसी, धुव्र राजपूत राष्ट्रभारती हायर सेकेंडरी स्कूल इटारसी एवं कृष्णकुमार साहू सन एकेडमी हाईस्कूल इटारसी, प्रियंका सुनानिया शासकीय कन्या हाई स्कूल स्कूल पुरानी इटारसी एवं एकाग्र पाण्डेय वर्धमान पब्लिक हाईस्कूल सोनासांवरी नाका इटारसी को प्रमाणपत्र, स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।

श्री गोठी ने संबंधित स्कूलों के सभी प्राचार्यों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह 30 जनवरी 2025 को सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला ट्रस्ट इटारसी में छात्र-छात्राओं को भेजकर अपना सहयोग प्रदान करें एवं आप भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करें। विदित रहे कि गांधीवादी विचारक समीरमल गोठी की छटवीं पुण्यतिथि भी 30 जनवरी को है। स्व.समीरमल गोठी समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहे। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में जो कार्य किये उसे सदैव याद किया जायेगा। उन्हीं के रास्ते पर उनके परिवार के सदस्य आज समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय देखे जा रहे है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.