इटारसी। सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने वाले प्रमुख संगठन ‘ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, मध्यप्रदेश’ में इटारसी को अहम प्रतिनिधित्व मिला है। नगर निवासी और सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी बसंत गिरी गोस्वामी को एसोसिएशन का नया प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
श्री गोस्वामी की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर दुबे की अनुशंसा और आदेश द्वारा की गई है। प्रांतीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद बसंत गिरी गोस्वामी ने संगठन और नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वे संगठन के नियमों और संविधान के दायरे में रहते हुए हमेशा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।











