---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

सचेत हो जाएं, आजकल इन बीमारियों के मरीज बहुतायत में पहुंच रहे हैं अस्पताल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। यदि आप अपनी सेहत के प्रति फिक्रमंद नहीं हैं तो यह आपके लिए घातक हो सकता है। इन दिनों मौसम के परिवर्तन के साथ बहुत सी बीमारियां पनप रही हैं और बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। नगर की प्रायवेट और सरकारी अस्पतालों, क्लीनिकों में विभिन्न बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं और ये बीमारियां मरीजों की जेब हल्की कर रही हैं।

डाक्टर्स बताते हैं कि मौसम बीमारियों से ग्रसित मरीज तीन दिन से पंद्रह दिन में ठीक हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत की चिंता करते हुए खानपान और रहन-सहन में अहतियात बरतनी चाहिए, ताकि वे बीमार होने से बचे रह सकें। अकेले सरकारी अस्पतालों में ही हर दिन करीब आठ सौ से एक हजार मरीजों की ओपीडी दर्ज हो रही है। ऐसे में शहर में करीब एक दर्जन से अधिक क्लीनिक, छोटे अस्पताल और करीब आधा दर्जन नर्सिंग होम्स हैं, जहां मरीज पहुंच रहे हैं।

इन बीमारियों के मरीज ज्यादा

मौसम में बदलाव हो रहा है और मौसम के इस संधिकाल में कई प्रकार के रोग पनपते हैं। इनमें उल्टी-दस्त, सर्दी, जुकाम, और फ्ल वायरल संक्रमण हैं जो तापमान में बदलाव और आद्र्रता के कारण फैलते हैं। मलेरिया, डेंगू, और चिकनगुनिया मच्छर जनित रोग हैं जो मानसून के दौरान बढ़ते हैं, जब मच्छर प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण पाते हैं। टाइफाइड बुखार भी एक जीवाणु संक्रमण है जो दूषित भोजन या पानी के माध्यम से फैलता है। फंगल संक्रमण अक्सर आद्र्र वातावरण में पनपते हैं, जो बारिश के मौसम में अधिक होते हैं। यह संधिकाल स्वास्थ्य के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए और उचित निवारक उपाय करने चाहिए।

ये रखें सावधानी

हमेशा साफ पानी पिएं और दूषित पानी से बचें, अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें और मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए जल जमाव से बचें। मच्छरों के काटने से बचने के लिए उचित उपाय करें, जैसे कि मच्छर भगाने वाली दवाएं और मच्छरदानी का उपयोग। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अगर आपको सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे संक्रमण के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सादा भोजन करें, गरिष्ठ भोजन से दूरी बनाकर रखें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.