इटारसी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 29 अप्रैल को ‘परीक्षा परिणाम जनित तनाव प्रबंधन एवं जीवन संरक्षण’ विषय पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में मुख्य अतिथि प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती अनीता खजूरिया उपस्थित रहीं।
जीवन अमूल्य है, निरंतरता जरूरी
छात्राओं को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्रीमती अनीता खजूरिया ने कहा कि परीक्षा में प्राप्त अंक ही सब कुछ नहीं होते, बल्कि पढ़ाई में निरंतरता अनिवार्य है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा यदि अंक कम आते हैं, तो इसका अर्थ यह नहीं कि मौके खत्म हो गए हैं। जीवन अमूल्य है, इसे ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बुलंद हौसला रखें। उन्होंने बालिकाओं को कानून के महत्व और अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।
शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी
संस्था प्राचार्य सतीश खलखो ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में विनय सोनिया, श्याम दुबे, पूरन रजक, आदित्य बड़कुर, गीता सुतार, विनीता दुबे, अभिलाषा खत्री, प्रीति शिवहरे, श्रीदेवी सराठे, अर्चना सिंह, संगीता ठाकरे, अनुराधा मिश्रा, सविता चौरे, कविता उपाध्याय, उषा उइके, अंशी जैन, ज्योति चौधरी, हरिकला, दीपक तेकाम और समीक्षा जैन सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। संचालन बृजेश जाटव ने किया और आभार प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार ने किया।










