सनातन संस्कृति के साथ आधुनिक शिक्षा का सुंदर प्रयास

सनातन संस्कृति के साथ आधुनिक शिक्षा का सुंदर प्रयास

पिपरिया। पिपरिया (Pipariya) के सटे ग्राम हथवांस (Village Hathwans) में स्थित विद्यासागर इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल (Vidyasagar English Medium High School) में सामूहिक रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जिसमें भगवान शंकर (Bhagwan Shankar) के द्वादश ज्योतिर्लिंगों का निर्माण किया।

इस दौरान स्कूल में अध्ययनरत बच्चों ने भी सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ के रूद्री स्वरूप का निर्माण किया और विधि विधान से पूजन कर जल, दूध, शहद, गन्ने के रस सहित अन्य द्रव्यों से रूद्राभिषेक किया। स्कूल स्टाफ के सभी शिक्षक एवं बच्चों ने पूरे दिन भगवान भोलेनाथ की पूजन पाठ की। एक दिन के लिए स्कूल शिवमय हो गया। वेद मंत्र भोलेनाथ के जय हारे लगे वहीं ओम नम: शिवाय मंत्र का जप किया गया।

विद्यासागर इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल के संचालक अभिषेक पांडे ( Abhishek Pandey) का कहना है कि आधुनिक शिक्षा के साथ साथ बच्चों को सनातनी शिक्षा भी देना अति आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार देने का काम सनातन शिक्षा ईश्वर करते हैं। बड़े के प्रति आदर, छोटों के प्रेम स्नेह करना हमें सनातन संस्कृति ही सिखाती है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: