---Advertisement---

वार्ड में वर्षा पूर्व पार्षद ने दुरुस्त कराई स्ट्रीट लाइट

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वार्ड 8 की पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया ने बारिश के मौसम को देखते हुए वार्ड की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करायी है। पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बावरिया की देखरेख में कर्मचारियों ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुधारा। शनिवार को वार्ड में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ।

करीब 12 स्ट्रीट लाइट बदली और 2 स्ट्रीट लाइट रिपेयर की गई। पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया ने बताया कि बारिश में स्ट्रीट लाइट बंद होने की ज्यादा समस्या आती है, पुराने स्ट्रीट लाइटों के बायर गिलहरी और पक्षियों द्वारा काट दिया जाता है, जिससे लाइट बंद हो जाती है और वर्षा के कारण रिपेयरिंग में दिक्कत होती है। इन समस्याओं को देखते हुए हमने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को अवगत कराया।

इस पर उन्होंने 12 एलईडी लाइट उपलब्ध कराई। जिसे हमने बिजली कर्मियों के साथ मिलकर लाइट लगवाने और जो लाइट सुधर सकते थे उन्हें सुधरवाने का कार्य कराया है। उन्होंने बताया कि आगे भी जो लाइटों को बदलने की आवश्यकता होगी उन्हें जल्द बदलवा दिया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.