इटारसी। पशुपतिनाथ मंदिर रोड, वार्ड 9, अवाम नगर में बेटी वेलफेयर केन्द्र का शुभारंभ 21 जून को दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। यह केन्द्र बेटियों की शिक्षा, संस्कार एवं रोजगार कल्याण के लिए काम करेगा।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला एवं नगर पालिका अध्यख पंकज चौरे अतिथि रहेंगे।
विशेष तौर पर मधुराजानंद गिरि, डॉ. गीता पांडेय, श्रीमती योगमाया शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, सुनील सिंह राजपूत, अमित दुबे, अमन टॉक, असलम खान, भगवत सिंह राजपूत एवं समर्पित एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।










