---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

जेएल वर्मा मेमोरियल ट्रॉफी में बैतूल ने नर्मदापुरम को पारी और 30 रन से पराजित किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जेएल वर्मा मेमोरियल ट्रॉफी अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मैच में नर्मदापुरम टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बना कर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आरुष उपाध्याय ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली तथा प्रज्ञान थापक ने 30 रन बनाए।

बैतूल टीम की ओर से देवांशु चौहान ने सर्वाधिक 6 विकेट, कृष्ण ने 2 विकेट लिए। बैतूल टीम ने पहली पारी में खेलते हुए 246 रन पर ऑल आउट हुई। बैतूल की ओर से देवांशु चौहान ने शानदार शतक मारते हुए 104 रन बनाएं, काव्यांश भालेकर ने 55 रन बनाए। नर्मदापुरम टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रज्ञान थापक ने सर्वाधिक 3 विकेट, कृष्ण कुमार 2 विकेट तथा दिव्यांश ने 2 विकेट का योगदान दिया।

अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए नर्मदापुरम 70 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई। बैतूल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांशु चौहान ने 5 विकेट तथा विजित घावंडे ने 3 विकेट का योगदान दिया। इस तरह बैतूल ने नर्मदापुरम को पारी ओर 30 रन से पराजित किया। मैच में अंपायर की भूमिका सुनील कलोसिया एवं फजल खान ने निभाई स्कोरर की भूमिका मनोहर बिल्थरिया ने निभाई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.