---Advertisement---

बैतूल: भाजपा नेता की गाेली लगने से माैत, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

बैतूल, 7 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बीजेपी नेता की गोली लगने से मौत हो गई है। साेमवार सुबह उनका शव कमरे में पड़ा मिला। पास ही पिस्ताैल भी मिली है। भाजपा नेता की मौत सिर में गोली लगने से हुई। घटना के वक्त वे घर पर अकेले थे। रवि देखमुख बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।सबसे बड़ा यवाल यह है कि क्या उसने गोली मारकर आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर दी? फिलहाल पुलिस जांच कर इसका पता लगाने में जुट गई है।

जानकारी अनुसार घटना सारनी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा के बगड़ोना की है। पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने बताया कि रवि देशमुख (40) बगडोना में कंप्यूटर शॉप चलाते थे। सोमवार सुबह उनकी पत्नी और परिजन मंदिर गए हुए थे। वहीं बेटा स्कूल के लिए निकला था लेकिन अपना टिफिन घर पर ही भूल जाने पर घर लौटा। अंदर देखा तो बेडरूम में पिता रवि को मृत हालत में पड़ा पाया। सिर से खून बह रहा था। पास में एक पिस्टल पड़ी हुई थी। बेटे ने तुरंत ऊपरी मंजिल पर रहने वाले बड़े पापा और पड़ोसियों को बुलाया लेकिन तब तक रवि देशमुख की मौत हो चुकी थी।

रवि देशमुख के परिवार में पत्नी किरण और 13 साल का बेटा तन्मय है। उनके पिता भी साथ ही रहते थे। बिल्डिंग में उनके बड़े भाई का परिवार भी रहता है। एक छोटा भाई इंदौर में जॉब करता है। रवि देशमुख के पिता भी फिलहाल इंदौर में ही हैं।पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने बताया कि रवि की आर्थिक स्थिति ठीक थी। वो काफी व्यावहारिक थे। घटना की तस्दीक करने और जांच के लिए नर्मदापुरम से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलवाई गई है।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। कमरे में बुलेट की तलाश भी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का केस बताया जा रहा है हालांकि पुलिस अधिकारी अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं एसडीओपी रोशन जैन के मुताबिक रवि की मौत गोली लगने से हुई है। यह आत्महत्या है या हत्या, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दोनों ही एंगल से जांच की जा रही है।

भाजपा सदस्यता अभियान के लिए हुआ था सम्मान

रवि को पिछले दिनों बीजेपी सदस्यता अभियान के लिए सम्मानित किया गया था। रवि ने एक हजार से अधिक बीजेपी सदस्य बनाए है। भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने बताया की रवि पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी थे। उन्होंने हाल ही में चले सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा एक हजार सदस्य बनाए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने इसी वजह से सम्मानित भी किया था। भोपाल में भी सम्मान होने वाला था।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.