---Advertisement---

बैतूल ने हरदा के खिलाफ बनाये 8 विकेट पर 317 रन, साहिल की शतकीय पारी

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम । एलटी सुब्बू मेमोरियल अंडर-22 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में बैतूल ने साहिल कवड़े की शतकीय पारी 122 रन की बदौलत 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए।

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एलटी सुब्बू मेमोरियल अंडर-22 इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच आज हरदा एवं बैतूल के मध्य खेला गया जिसमें बैतूल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए साहिल कवड़े ने शतकीय पारी खेलते हुए 122 रन बनाए।

सिद्धार्थ भार्गव ने 47 रन, सौरव ने 44 रन का योगदान दिया। हरदा टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अनिमेष ने 2 विकेट, समर्थ ने 2 विकेट, अक्षत सोलंकी ने 1 विकेट, वंश जाट ने 1 विकेट का योगदान दिया। मैच में चयनकर्ता संजय नाफड़े एवं अंपायर की भूमिका नितेश राजपूत एवं फजल खान ने, स्कोरर की भूमिका मनोहर बिलथरिया ने निभाई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.