---Advertisement---

भागवत कथा : भगवान वराह ने किया पृथ्वी का उद्धार, देवी रत्नमणि ने सुनाया सृष्टि उत्पत्ति का प्रसंग

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। ग्राम तारारोड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथावाचिका देवी रत्नमणि द्विवेदी ने बड़े ही मार्मिक ढंग से सृष्टि क्रम और भगवान वराह के अवतार का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

सुख और दुख का रहस्य

कथा में विदुर-मैत्रेय संवाद का उल्लेख करते हुए देवीजी ने बताया कि संसार में हर मनुष्य सुख की खोज में कर्म करता है, लेकिन उसे दुख ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान ने संसार को दुखालय इसलिए बनाया ताकि जीव दुखों से परेशान होकर ईश्वर को याद करे और वापस प्रभु के चरणों में लौट सके।

सृष्टि रचना का वर्णन

कथावाचिका ने विस्तार से बताया कि कैसे ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई और उन्होंने सनत कुमारों, रुद्र देव तथा 10 मानस पुत्रों को प्रकट किया। उन्होंने मनु और शतरूपा के प्राकट्य और उनसे हुई पांच संतानों प्रियव्रत, उत्तानपाद, देवहूति, आकूति और प्रसूति की कथा सुनाई, जिनसे मैथुनी सृष्टि का विस्तार हुआ।

भगवान वराह अवतार

कथा के मुख्य प्रसंग में बताया कि जब पृथ्वी रसातल में डूब गई थी, तब ब्रह्मा जी की नासिका से भगवान वराह प्रकट हुए। प्रभु ने हिरण्याक्ष असुर का वध कर पृथ्वी को अपने दांतों पर उठाकर पुन: स्थापित किया। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। आयोजन समिति ने बताया कि क्षेत्र में इस कथा को लेकर भारी उत्साह है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण धर्म लाभ ले रहे हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.