---Advertisement---

श्रीराम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्राम गुनौरा में होंगे भजन और भजन प्रतियोगिता

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने की वर्षगांठ के अवसर पर ग्राम गुनौरा, तहसील डोलरिया के श्री रामलला ठाकुर जी मंदिर में भजनों का महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन इस मंदिर में भी प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी, इस मंदिर की भी प्रथम वर्षगांठ इसी दिन है। ग्राम के गौर परिवार के दुष्यंत गौर, यशवंत गौर, शुभ एवं शिवांश गौर तथा ग्रामवासियों के इस आयोजन में आज रात्रि 9 बजे से भजन प्रतियोगिता प्रारंभ होगी।

भजन प्रतियोगिता का शुभारंभ गौर परिवार के यज्ञदत्त गौर लालू के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की आरती से होगी जिसे भोला मंडल द्वारा संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया और सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा रहेंगे। भजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए, द्वितीय 21 हजार रुपए, तृतीय 15 हजार रुपए, चतुर्थ 11 हजार रुपए, पंचम पुरस्कार 9 हजार, छटवा पुरस्कार 8 हजार और सातवा पुरस्कार 7 हजार रुपए है।

अन्य पुरस्कार में बेस्ट ढोलक मास्टर 25 सौ रुपए बेस्ट डांसर 25 सौ रुपए के अलावा समिति की ओर से तथा श्रोताओं की ओर से भी विशेष पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 501 रुपए है। सपना यूट्यूब चैनल द्वारा इसका लाइव प्रसारण भी होगा। इसी अवसर पर 22 जनवरी, बुधवार को रात्रि 7 बजे से भजन संध्या होगी जिसमें मां के बेटे जागरण समिति के कलाकारों भजन गायिका श्रीमतीवीणा केशव ठाकुर और जबलपुर की गायिका सपना बर्मन भजन प्रस्तुत करेंगी। इस दिनों मानदानों का पूजन सुबह 10 बजे, कन्याभोजन सुबह 11 बजे, मंदिर आरती एवं आतिशबाजी शाम 7 बजे होगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.