कल ठाकुर श्री द्वारिकाधीश बनेंगे धनुर्धारी राम

कल ठाकुर श्री द्वारिकाधीश बनेंगे धनुर्धारी राम

श्री राम जन्म महोत्सव की शोभा यात्रा कल निकलेगी
इटारसी। श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर (Shri Dwarkadhish Bada Mandir) तुलसी चौक (Tulsi Chowk) इटारसी में 2 अप्रैल से चल रहे श्री राम जन्मोत्सव (Shri Ram Janmotsav) का विश्राम 10 अप्रैल को होगा। दोपहर 11 से 1 के बीच प्रभु श्री राम (Shri Ram) का ऐतिहासिक जन्म महोत्सव मनाया जाएगा।
सायंकाल 5 बजे शोभायात्रा श्री द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ होगी जो मंदिर की परिक्रमा करते हुए संस्कृत महाविद्यालय से सराफा बाजार, सांवरिया हाउस एवं साईं राजा फ्लेक्स होते हुए, सातवीं लाइन से वापस सराफा बाजार आएगी। यहां से लोहा बाजार नीमबाड़ा होते हुए जयस्तंभ चौक से वापस श्री द्वारकाधीश मंदिर में विश्राम होगा। शोभायात्रा में समिति के मुख्य संरक्षक डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma), संरक्षक पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा (Patron Former MLA Girijashankar Sharma), संरक्षक प्रमोद पगारे (Patron Pramod Pagare), मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा (Madhya Pradesh Swimming Association President Piyush Sharma), श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा, सचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य, नगर के श्रद्धालु शामिल होंगे।
पहली बार गांधीनगर बालाजी मंदिर के समीप से विशाल श्रीराम यात्रा आ रही है, जो साय काल 5 बजे मुख्य शोभायात्रा में शामिल होगी। इस शोभायात्रा का विशेष आकर्षण श्री चेतन दाधीच जयपुर राजस्थान (Shri Chetan Dadhich Jaipur Rajasthan) रहेंगे, जो बग्गी पर सवार होंगे और उनके साथ स्थानीय कलाकार कनक उपाध्याय एवं मयंक सोनी रहेंगे। श्री श्याम परिवार इटारसी शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। विशेष वाहन में श्री श्याम परिवार के सदस्य नाचते गाते शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!