---Advertisement---

भारत संकल्प यात्रा सरदार @ 150 यूनिटी पैदल मार्च का समापन, पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प

By
On:
Follow Us
  • सांसद के नेतृत्व में निकली यात्रा, विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

इटारसी। सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में निकली आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा एवं सरदार @150 यूनिटी पैदल मार्च का रविवार को सरदार पटेल सतरस्ता, न्यास कॉलोनी इटारसी में समापन हुआ। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर एवं लकी लखानी सहित न्यास कॉलोनी के वार्डवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी, निर्मल सिंह राजपूत, मयंक महतो, सागर शिवहरे, गोकुल पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के त्याग, समर्पण और अखंड भारत की परिकल्पना को याद किया। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता की जो नींव रखी, वही आज के भारत की मजबूती का आधार है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

यात्रा के समापन अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि यह यात्रा केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। इसका उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्र की एकता के संकल्प को मजबूत करना है। संचालन मनीष ठाकुर ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने किया। यात्रा के समापन के साथ ही उपस्थित जनसमूह ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ सरदार पटेल अमर रहें के नारों से वातावरण गूंजा उठा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.