---Advertisement---

रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने की जल सेवा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण रेल सफर (Rail Travel) में यात्रियों को पीने के पानी की अधिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (Bharat Scouts & Guides) द्वारा यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए स्टेशन (Station) से गुजरने वाली गाडिय़ों में यात्रियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।इटारसी (Itarsi) के विभिन्न स्कूलों/कालेजों (Schools/Colleges) में पढऩे वाले रेल कर्मियों के स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चे इटारसी स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाकर और उनके खाली बोतलों (Bottle) में पानी भरकर उनकी प्यास बुझाने के लिए श्रमदान कर रहे हैं। इस मुहिम में उनका एक ही उद्देश्य है कि स्टेशन पर यात्रियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाय ताकि आगे के रेल सफर में उन्हें पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

Rail 2
ये बच्चे गाड़ी के स्टेशन पर आते ही सम्मान पूर्वक यात्रियों को उनकी आवश्यकतानुसार पानी पिलाने के साथ-साथ खाली बॉटल में पानी भरते हुए नजर आए। यात्रियों को पानी पिलाते समय उनमें सेवा भावना के साथ उत्साह झलक रहा था। इसके अलावा कुछ गैर सरकारी संगठन/समाज सेवी संस्थाएं भी सेवा भावना से यात्रियों को मण्डल के स्टेशनों पर नि:शुल्क शीतल जल उपलब्ध कराने में अपना योगदान दे रहे हैं। इससे रेल सफर की थकान और गर्मी के मौसम से बेहाल यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.