---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा आज सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एक वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्र से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 15 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा।

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान मंडल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रबुद्धजन संवाद और नमो मैराथन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रमुख सहभागिता रहेगी। सेवा पखवाड़ा अभियान के लिए नगर मंडल इटारसी का संयोजक महामंत्री शैलेंद्र दुबे और सहसंयोजक ऋषभ चौहान को बनाया गया है। कार्यशाला में जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना और जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, डॉ. नीरज जैन, दीपक अठोत्रा, कैलाश रैकवार, संजीव हूरा, नगर महामंत्री शैलेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अर्जुन भोला, उपनिषद दुबे, श्रीमती संगीता मालवीय, नगर मंत्री गौरव बड़कुर, हिमांशु देवहरे, संदेश मालोनिया, श्रीमती सुष्मिता दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जागृति भदौरिया, कोषाध्यक्ष संजय राय चौधरी, मिथलेश गोस्वामी, राकेश अहिरवार, मयूर मालवीय, मन की बात प्रमुख राहुल भावसार, अनीता राजपूत, पार्षदगण राकेश जाधव, अमित विश्वास, कुंदन गौर, जिम्मी कैथवास और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.