---Advertisement---

भारतीय किसान संघ 5 फरवरी को करेगा वल्लभ भवन का घेराव

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय किसान संघ खाद, बिजली, लाभकारी मूल्य जैसे अनेक समस्याओं के निराकरण को लेकर 5 फरवरी को भोपाल में वल्लभ भवन का घेराव करेगा। ग्राम जुझारपुर में हुई बैठक में प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख नरेन्द्र गौर ने बताया कि किसानों की वर्तमान में व्याप्त समस्याओं एवं दीर्घकालिक समस्याओं के निराकरण के लिए बड़ा आंदोलन भोपाल में कर रहा है।

गांव-गांव में भाकिसं कर रहा बैठक

भारतीय किसान संघ द्वारा आंदोलन की रूपरेखा बनाने प्रदेशभर के किसान गांव-गांव में बैठक करके किसानों को आंदोलन में जाने हेतु जागरूक कर रहा है, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा करके भोपाल आने हेतु आमंत्रित कर रहे हैं। प्रदेशभर से 1 लाख किसान भोपाल पहुंचने वाले हैं।

सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही

सरकार किसानों की समस्याओं को दरकिनार कर रही है। किसान खाद, बिजली, पानी एवं अन्य समस्याओं के लिए भोपाल आ रहे हैं। हजारों किसान वल्लभ भवन का घेराव करके अपनी मांगोंं का निराकरण करनें की मांग करेंगे। किसान संघ का नारा है, ‘बिजली पानी पूरा दो, पैसा हमसे पूरा लोÓ! इसीलिए सामूहिक समस्या के लिए सामूहिक रूप से लडऩे का समय आ गया है। 5 फरवरी को आवश्यक रूप से भोपाल पहुंच कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।

इन समस्याओं के लिए आंदोलन

  • फौती, नामांतरण बंटवारा की प्रक्रिया सरल हो।
  • गेंहू की कीमत 2700 रूपये एवं धान की कीमत 3100 रुपए की जाए।
  • जले ट्रांसफार्मर एवं लाइन शीघ्रता से बदलें जाएं।
  • डीएपी, यूरिया खाद का वितरण नगद समितियों के माध्यम से किया जाएं।
  • सभी मंडियों में फ्लेट कांटों से तुलाई की जाए।
  • मंडी परिसर में ही भुगतान किया जाए।
  • नकली दूध बनाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।
  • प्रस्तावित नहरों का काम समयसीमा में किया जाए।

ये रहे उपस्थित

भारतीय किसान संघ के ग्राम इकाई बैठक में प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, संभागीय सदस्य शिवमोहन सिंह, श्रीराम दुबे, मोरसिंह राजपूत, मंत्री सुभाष साध, राजेश साध, नरेन्द्र गौर, जगदीश कुशवाहा, ओमप्रकाश महालहा, शिवकुमार पटैल, अविनेश चौधरी, महेश तिवारी,हरीश वर्मा, कमल गालर, सल्लू चौधरी, ग्राम इकाई अध्यक्ष ब्रजभूषण चौधरी, मंत्री संकेत पटैल, पूनम सरयाम, दीपेश पटैल, रजत महालहा, रवि पटैल, अर्पित महालहा, ओमप्रकाश चौधरी, देवेन्द्र महालहा, शिवशंकर चौधरी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.