भोपाल मंडल ने माल लदान में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भोपाल मंडल के इतिहास में पहली बार 9 मिलियन टन रिकॉर्ड लोडिंग
भोपाल।
मंडल रेल प्रबंधक श्री सौरभ बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रियंका दीक्षित एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक निरीश राजपूत के संयुक्त नेतृत्व में वाणिज्य एवं परिचालनिक अधिकारियों व पर्यवेक्षक कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रेलवे के जरिये ज्यादा से ज्यादा माल लदान को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों से संपर्क साध कर उन्हें इस ओर आकर्षित करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप भोपाल मंडल नें वित्तीय वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल 2022 से 15 मार्च 2023 तक में मंडल से कुल 157623 वैगनों में 9 मिलियन टन माल का लदान किया, जो कि मंडल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इससे पूर्व श्रेष्ठ आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2012-13 में 8.25 मिलियन का प्राप्त किया गया था ।

एक माह का सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड

माह फरवरी-2023 के दौरान मंडल ने माल लदान से अब तक की रुपए 117.91 करोड़ की सर्वाधिक मासिक आय अर्जित की है, जो कि अब तक के सबसे अच्छे मासिक आंकड़े माह दिसंबर 2022 में रुपये 115.09 करोड़ से 2.25त्न अधिक है। इसके साथ ही माल ढुलाई में भी मंडल ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फरवरी माह में प्रतिदिन माल ढुलाई का औसत 553 वैगन रहा, जो कि मंडल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। पिछला सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 546 वैगन प्रतिदिन का था जो दिसंबर 2022 में दर्ज किया था। यह मंडल की उल्लेखनीय उपलब्धि है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: