- – रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव के लिए तैयार हो रहा नगर : नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव
नर्मदापुरम। रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव में आने वाले मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्वागत के लिए नगरपालिका द्वारा नगर को सजाया जा रहा है। उसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए भोपाल तिराहे से डबल फाटक तक सड़क की पुताई कर स्थाई रूप से पौधे लगे हुए करीब 120 गमले रखे गए हैं, जो बेहद मनमोहक लग रहे हैं।
नपाध्यक्ष नीतू यादव के नेतृत्व में नगर सुंदर और स्वच्छ बनाया जा रहा है। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने बताया कि रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव के लिए नगरपालिका द्वारा नगर को सजाने के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर अतिथियों के स्वागत वंदन के लिए तैयार है।
नगर के चौक चौराहों को प्राकृतिक दृश्यों से सजाया गया है। साथ ही भोपाल तिराहे से डबल फाटक तक सड़क की सुंदरता बढ़ाने के लिए बीच में गमले रखवाए गए हैं। जो नागरिकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। नगर के सभी चौक चौराहों को सुंदर बनाया जा रहा है। अनेक स्थानों पर गमले रखे जा रहे हैं।








