
गर्ल्स स्कूल में नवमी की 11 छात्राओं को सायकिल वितरण 30 सितंबर को
इटारसी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज में शनिवार, 30 सितंबर 2023 को कक्षा नवमी की 11 छात्राओं को सायकिल वितरण का कार्यक्रम होगा।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज में विधायक प्रतिनिधि जसबीर सिंघ छाबड़ा ने बताया कि शाला परिसर में दोपहर 1:30 बजे सायकिल वितरण का कार्यक्रम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे की अध्यक्षता में होगा।
श्री छाबड़ा ने बताया कि ये सायकिल वर्ष 2022-23 के शिक्षण सत्र की हैं, जो छात्राओं को वितरित की जाएंगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल के प्राचार्य और स्टाफ भी मौजूद रहेगा।
CATEGORIES Itarsi News