---Advertisement---

न्यास कॉलोनी में साइकिल चोर सक्रिय, दिनदहाड़े स्कूल छात्र की साइकिल उड़ाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर की न्यास कॉलोनी में इन दिनों साइकिल चोर सक्रिय हो गए हैं। 2 सितंबर की दोपहर को एक स्कूल छात्र की साइकिल दिनदहाड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना न्यास कॉलोनी के प्रमुख मार्ग की है, जहां साईं विद्या मंदिर स्कूल के एक छात्र ने भूलवश अपनी साइकिल बिना ताला लगाए छोड़ दी थी। इसी का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने साइकिल पार कर दी।

सीसीटीवी/वीडियो में कैद हुआ आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर ठीक 1:30 बजे की है। चोरी की यह करतूत वीडियो में कैद हो गई है। हुलिए से आरोपी कोई आदतन चोर प्रतीत हो रहा है। आरोपी एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति है, जिसके सफेद बाल और दाढ़ी है। घटना के वक्त उसने नीली पैंट और लाल टी-शर्ट पहन रखी थी, साथ ही कंधे पर पीला गमछा डाला हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साइकिल लेकर गरीबी लाइन की तरफ भाग निकला।

स्कूल प्राचार्य ने की अपील

इस घटना का वीडियो स्थानीय स्तर पर शेयर कर लोगों को सावधान किया जा रहा है। साईं विद्या मंदिर स्कूल के प्राचार्य ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति वीडियो या इस हुलिए के आधार पर आरोपी को पहचानता है, तो वे तुरंत उनके मोबाइल नंबर 9826226163 पर सूचित करें। इससे आरोपी को पकड़कर सही जगह (पुलिस के हवाले) पहुंचाया जा सकेगा और पीडि़त बच्चे को उसकी साइकिल वापस दिलाई जा सकेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.